BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में जरूरतमंदों के रोजाना प्राप्त हो रहें हैं हजारों कॉल

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में जरूरतमंदों के रोजाना प्राप्त हो रहें हैं हजारों कॉल

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में जरूरतमंदों के रोजाना प्राप्त हो रहें हैं हजारों कॉल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में राज्य के जरूरतमंदों के रोजाना हजारों कॉल प्राप्त हो रहें हैं. नियंत्रण केंद्र द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोग, चिकित्सा, खाद्यान्न आपूर्ति, विधि व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निष्पादन एवं सहायता त्वरित रूप से किया जा रहा है. राज्य का कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के वजह से जारी इस लॉक डाउन में सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सकता है.

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र की तत्परता से जरूरतमंदों तक पहुंचा राशन

पूर्वी सिंहभूम जिले के गौरव लॉकडाउन होने के कारण अपने परिवार के लिए राशन खरीदने में असमर्थ थे. सहायता के लिए कोरोना नियंत्रण केंद्र में शिकायत दर्ज कराई, जिसके तुरंत बाद इन्हें राशन उपलब्ध कराया गया. इनकी तरह ही हजारीबाग की रामवती देवी, रामगढ़ की पौरो देवी, पलामू जिले के लल्लन रवि एवं बोकारो जिले के रब्बुल अंसारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए राशन उपलब्ध कराया गया.

विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं के घर-घर जाकर वितरित किया गया चावल

दुमका जिले के एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के घर तक राशन नहीं पहुंचाने का शिकायत प्राप्त हुआ. जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं को निर्धारित मात्रा में चावल घर-घर जाकर वितरित कराया गया.

गिरिडीह के मुख्यमंत्री कैंटीन में अब दोनों वक्त मिलेगा भोजन

गिरिडीह जिले में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालक सुमित कुमार द्वारा एक ही समय खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था. जिसपर गिरिडीह जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक एवं 1:00 से 2:00 बजे तक खिचड़ी वितरण करना सुनिश्चित कराया.

मोहनपुर ग्राम के चापाकल को कराया गया ठीक

गोड्डा जिले के मोहनपुर ग्राम में चापाकल 5 दिनों से खराब था. इस वजह से लगभग 25 घरों में पेयजल हेतु काफी समस्या हो रही थी. जिसकी शिकायत जलसहिया से की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई. गांव के लोगों द्वारा इस हेतु कोरोना नियंत्रण केंद्र में संपर्क किया गया. जिस पर गोड्डा जिले के नोडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चापाकल ठीक करवा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व मलेरिया दिवस पर सीएम ने कहा, बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रक्त की जांच कराएं

Next Post

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जीती कोरोना से जंग

Next Post
एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जीती कोरोना से जंग

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने जीती कोरोना से जंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d