लखीसराय : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लखीसराय के बडहीया में सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की.
बडहीया और लखीसराय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा. सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस की ओर से बांस की बैरेकेडिंग कर मोटरसाइकिल को घाट किनारे ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया. वही गंगा घाटों पर सुरक्षा की कोई तैयारी नहीं थी. लोग गंगा स्नान करने के दौरान में बहुत आगे तक निकल जा रहे थे.

