BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाईवे और क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ कमिटी द्वारा हजारों प्रवासी मजदूर व जरूरतमंद हुए लाभान्वित: भाजपा

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in समाचार
हाईवे और क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ कमिटी द्वारा हजारों प्रवासी मजदूर व जरूरतमंद हुए लाभान्वित: भाजपा

हाईवे और क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ कमिटी द्वारा हजारों प्रवासी मजदूर व जरूरतमंद हुए लाभान्वित: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना संकट के बीच जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाखों गरीबों एवं जरुरतमंदों के बीच मोदी आहार, राशन, मास्क आदि का वितरण किया.

वहीं पार्टी ने सेवा कार्य का विस्तार करते हुए अब हाईवे रिलीफ कमिटी एवं क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ कमिटी के माध्यम से हजारों की संख्या में सड़क मार्ग से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों एवं क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती लोगों को भोजन, फल, मास्क सैनिटाइजर उपलब्ध करा रही है.

हाईवे रिलीफ कमिटी के प्रदेश संयोजक सांसद पीएन सिंह ने बताया कि झारखंड के सभी प्रवेश मार्गों पर पार्टी द्वारा प्रवासी मजदूरों को मदद उपलब्ध कराया जाएगा. आज सिंह ने गोविंदपुर, (धनबाद), मैथन (निरसा) एवं गोला में हाईवे रिलीफ सेंटर का शुभारंभ किया.

उन्होंने बताया कि रिलीफ टीम द्वारा मजदूरों को भोजन, सत्तू, चूड़ा, पानी मेडिकल सुविधा, कम दूरी के लिये वाहन, आवश्यकता अनुसार दवाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

सिंह के साथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, कुण्टू बाबू, मेयर शेखर अग्रवाल नंदू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

हाईवे रिलीफ कमिटी के सदस्य चंद्रभूषण झा ने बताया कि आज रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी रोड, गुमला ओरमांझी, टाटा रोड में हाईवे पर 900 मजदूरों को भोजन, सत्तू, चूड़ा, मुरही, चना, पानी, ठंढा पेय उपलब्ध कराया गया.

झा ने कहा कि इस कड़ी गर्मी में 190 मजदूरों के पैरों में चप्पल नहीं थे, जिन्हें हवाई चप्पल भी उपलब्ध कराया गया. झा के साथ महानगर के केके गुप्ता, वरुण साहू, दीपक पांडेय, मनीष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य में शामिल हुए.

क्वारंटाइन सेंटर में अभाव दूर करना रिलीफ कमिटी का लक्ष्य-अन्नपूर्णा देवी

सांसद अन्नपूर्णा देवी क्वारंटाइन सेंटर रिलीफ कमिटी की संयोजक हैं ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश भर के क्वारंटाइन सेंटर में अभाव को दूर करने का निर्णय लिया है.

क्वारंटाइन सेंटर में सरकार द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, उसमें कोई कमी न हो, सुविधा के अभाव में कोई प्रभावित न हो.

पार्टी के कार्यकर्ता हर सेंटर पर गरीबों, मजदूरों, जरुरतमंदों को पौष्टिक भोजन, मास्क सैनिटाइजर साबुन, सूखा नाश्ता आदि की सुविधा उपलब्ध कराएंगे. लोगों को होमियो की दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

उन्होंने आज खेलगांव स्थित सेंटर में भर्ती लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया, साथ में कमिटी के सदस्य प्रतुल शाहदेव भी उपश्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सर्विसिंग से जुड़े व्यापार को सेक्टरवार खोले जाएं: कुणाल अजमानी

Next Post

राज्य सरकार द्वारा अबतक 60 हजार से अधिक लोगों लाया गया वापस: अमरेंद्र प्रताप सिंह

Next Post
राज्य सरकार द्वारा अबतक 60 हजार से अधिक लोगों लाया गया वापस: अमरेंद्र प्रताप सिंह

राज्य सरकार द्वारा अबतक 60 हजार से अधिक लोगों लाया गया वापस: अमरेंद्र प्रताप सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d