रांची: 26 नवंबर संविधान दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को रांची महानगर जिला के सभी 17 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री को टीवी पर सुना.
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रांची महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता के साथ हटिया विधायक नवीन जयसवाल, चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बावरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, वरुण साहू, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, रीतानकर दत्ता, राकेश सिंह, कुमार निकेश, विश्वजीत सिंह, रजनीश पांडे, सोनू सिंह,अश्विनी सुखीजा ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए संविधान की शपथ ली.

