BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ का खतरा जारी

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in समाचार
चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ का खतरा जारी
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलुरु:  चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा भारत के तटीय इलाकों में  बढ़ता जा रहा है. शनिवार को पश्चिमी तट के आसपास वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए , न्यू मंगलुरु पोर्ट से करीब 100 मछली पकड़ने की नौकाओं को बचाया गया. इसके साथ ही हजारों लोगों को बंदरगाह के सुरक्षित स्थान में आश्रय प्रदान किया गया. वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश की खबर है.

इधर, शनिवार सुबह कर्नाटक के उडुपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक और दक्षिण कोंकण के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की थी.

 रेड अलर्ट महाराष्ट्र में जारी

उधर, चक्रवाती तूफान क्यार का खतरा महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने यहां के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अगले 12 घंटों में बहुत अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र ने शुक्रवार सुबह क्यार की क्षमता में इजाफा कर दिया है. ऐसे में आने वाले 12 घंटों में इस तूफान के तेज होने और अगले 24 घंटों में और अधिक शक्तिशाली होने की आशंका है.

हालांकि विभाग ने यह आशंका भी जताई है कि 24 घंटे के बाद यह तूफान ओमान तट की ओर चला जाएगा. फिलहाल मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग जिले के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

क्यार चक्रवात के चलते शनिवार को हवाओं की रफ्तार बढ़कर 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.  इस तूफान का महाराष्ट्र के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ सहित गोवा और उत्तर कर्नाटक के तटीय इलाकों पर असर देखा जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या नगरी

Next Post

राज्य में डबल इंजन की सरकार फेल: प्रजापति

Next Post
राज्य में डबल इंजन की सरकार फेल: प्रजापति

राज्य में डबल इंजन की सरकार फेल: प्रजापति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d