BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM को धमकी मामला: जर्मनी और स्विट्जरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने का आग्रह करेगी CID

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
झारखंड में केवल 70 रुपये में मिलेगी विदेशी शराब, राजस्व बढ़ाने और तस्करी रोकने को कई प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सीएम हेमंत सोरेन को ई-मेल से धमकी देने के मामले की जांच अब और तेज होगी. इस मामले में जर्मनी और स्विट्जरलैंड को अनुरोध पत्र भेजने के लिए सीआईडी अदालत से आग्रह करेगी. इसके लिए लेटर रॉगेटरी का सहारा लिया जाएगा. किसी भी न्यायिक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी द्वारा विदेशी अदालतों के पीठासीन पदाधिकारियों को भेजा जाने वाला लेटर रॉगेटरी एक अनुरोध पत्र है, इसमें उस देश की भूमि पर किसी मामले की जांच करने की अनुमति देने और उस में सहयोग कर अभियुक्त तक पहुंचने में मदद देने का अनुरोध किया जाता है इससे संबंधित देशों के बीच विधिक सहायता मामलों से संबंधित समझौता के अलावा प्रत्यर्पण संधि का होना जरूरी है. भारत के साथ इस तरह का समझौता है.

सीआइडी कर रही है मामले की जांच

इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है सूत्रों के अनुसार मामले की गहराई से अनुसंधान और साइबर विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद सीआईडी रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में लेटर रॉगेटरी जारी करने का आग्रह जल्द करेगी.
सीएम हेमंत सोरेन को जिन दो ईमेल से धमकी दी गई थी उनके सर्वर का पता जर्मनी और स्विटजरलैंड में पाया गया है. धमकी से संबंधित ई मेल 8 और 17 जुलाई को मिले थे इन दोनों के बाबत थाने में मामला दर्ज कराया गया था. बाद में इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी. इस मामले की जांच साइबर डीएसपी सुमित कुमार कर रहे हैं. जांच की मॉनिटरिंग अनिल पाल्टा कर रहे हैं. सीआईडी ने अपनी जांच में पाया कि इन दोनों ईमेल का सर्वर जर्मनी और स्विट्जरलैंड में है. ये दोनों मेल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मेल आईडी पर आए थे दोनों की मेल आईडी एक ही थी. जांच में यह भी पता चला है कि दोनों मेल प्रॉक्सी सर्वर से आए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेब पोर्टल के माध्यम से घर बैठे दान कर सकते है गर्म कपड़े: उपायुक्त

Next Post

आज लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, आसान होगी बुकिंग

Next Post
आज लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, आसान होगी बुकिंग

आज लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, आसान होगी बुकिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d