BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवती के शादी से मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in समाचार
युवती के शादी से मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: गाजियाबाद के तिबड़ा रोड मोदीनगर के रहने वाले एक युवक ने ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में रहने वाली एक युवती के ऊपर तेजाब फेकने की धमकी दी है. नौकरी के चक्कर में संपर्क में आए आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

चूंकि आरोपी पहले से शादीशुदा है. इसलिए जब युवती के परिजनों ने मना कर दिया तो आरोपी गाली गलौज और धमकी पर उतर आया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वर्ष 2018 में वह एक आर्किटेक्ट के आफिस में काम करती थी. उसी दौरान आर्किटेक्ट के वाहन चालक ने उसकी पहचान आरोपी विदेश कुमार से कराई.

बताया कि विदेश कुमार की अच्छी पहचान है और वह उसकी ढंग की नौकरी लगवा देगा. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी नौकरी तो नहीं लगवाई, लेकिन लगातार बातचीत होने की वजह से उनकी घनिष्टता हो गई.

आरोपी खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी करना चाहता था. लेकिन जब उनके परिजनों ने आरोपी के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है.

ऐसे में पीड़िता ने आरोपी को शादी से मना कर दिया. इस बात से नाराज आरोपी उसे और उसके परिजनों को तंग करने लगा. आखिर में आरोपी की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने उसकी शादी इसी साल चार जुलाई को मुरादनगर निवासी युवक से कर दी.

इसके बाद आरोपी और खफा हो गया तथा उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा. जब उसने ऐसा नहीं करने को कहा तो आरोपी ने उसकी मां से दो लाख की रंगदारी मांगी. ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई पुलिस के रवैय से दुखी हैं डीजीपी, कहा- DIG को भेजा तो उसे भी कर देंगे क्वारंटाइन

Next Post

सूटकेस में जिसकी मिला थी लाश वो महिला निकली जिंदा

Next Post
सूटकेस में जिसकी मिला थी लाश वो महिला निकली जिंदा

सूटकेस में जिसकी मिला थी लाश वो महिला निकली जिंदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d