BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम केजरीवाल की बेटी के साथ ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
सीएम केजरीवाल की बेटी के साथ ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बेटी हर्षिता केजरीवाल के साथ ओएलएक्स (OLX) पर 34 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने हर्षिता के साथ ठगी करने वालों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पुछताछ शुरू कर दी है. ठगी के इस मामले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियों का नाम मानवेंद्र, कपिल और साजिद है. साजिद हरियाणा के मेवात का रहने वाला है, जबकि कपिल और मानवेंद्र उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. ऐसी उम्मीद के तीन गिरफ्तार तीन आरोपियों से जारी पुछताछ के बाद जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्या था पूरा मामला

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल के साथ ओएलएक्स (OLX) पर 34 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया था. इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. सीएम के बेटी ने सोफा और कंप्यूटर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था. एक युवक ने खरीदने की इच्छा जताते हुए सौदा तय किया. सौदा तय होने के बाद पेमेंट करने के नाम पर हर्षिता को एक

क्यूआर कोड भेज गया

आरोपी ने हर्षिता का विश्वास जीतकर क्यूआर कोड स्कैन करवाकर तीन अलग-अलग बार में कुल 34 हजार रुपए हड़प लिए. घटना के बाद मामले की सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

पुलिस ने न सिर्फ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की, बल्कि इस मामले की जांच में लोकल पुलिस के अलावा उत्तरी जिले की साइबर सेल और स्पेशल स्टाफ को भी लगाया गया है. बताया गया कि हर्षिता ने एक पुराना सोफा और कंप्यूटर टेबल बेचने के लिए ओएलएक्स पर पिछले दिनों एक विज्ञापन डाला था रविवार को राघवेंद्र प्रताप सिंह नाम के युवक ने संपर्क किया सोफा और कंप्यूटर टेलीविजन खरीदने के लिए 34 हजार रुपए में बात हुई

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम की बेटी ने जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया खाते से 10,000 कट गए इसके बाद आरोपी ने कहा कि शायद गलत नंबर चला गया उसने दोबारा दूसरा क्यूआर कोड भेजा इस बार भी दोबारा 10 हजार कट गए पूछने पर आरोपी ने गलती मानी और तीसरी और वैसा ही किया इस बार खाते से 14000 कट गए. कुल 34000 कट जाने के मामले की सूचना सिविल थाना पुलिस को दे दी गई. फिलहाल इस ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉक्टर ने किया सुसाइड, होटल के कमरे में लटकता मिला शव

Next Post

ट्रक पलटने से दो बच्चों समेत 15 की मौत

Next Post
रक्त रंजित होती सड़कें: झारखंड में पिछले वर्ष 5217 दुर्घटनाएं, 3801 लोग समा गये काल के गाल में

ट्रक पलटने से दो बच्चों समेत 15 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d