BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PLFI नक्सली सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पीएलएफआई नक्सली सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी प्रियंका मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भंडरा थाना पुलिस ने पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन अलग-अलग मामले के तीन आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के सोरंदा गांव निवासी तकीबुल अंसारी पिता सबजान अंसारी के विरुद्ध भंडरा थाना कांड संख्या 40/18 धारा 386, 387 भादवि 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

तकीबुल अंसारी द्वारा 6 जुलाई 2018 को नंदनी डैम में कार्य करा रहे संवेदक रोहित तुल्सियान से पीएलएफआई के नाम पर पोस्टर चिपका कर 10 लाख रुपये की लेवी मांगने का आरोप था. इसे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. तकीबुल नंदनी डैम में लेवी मांगने का मुख्य आरोपित था. जो पुलिस की गिरफ्त से अब तक बचा हुआ था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दूसरे मामले में भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव निवासी शिवशंकर उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. शिव शंकर उरांव ने अपने गांव के ही दो नाबालिग बहनों के साथ प्रेम-प्रसंग कर यौन-शोषण किया था.

इस मामले में भंडरा थाना में कांड संख्या 55/20 में धारा 323, 504, 506 भादवि एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. तीसरे मामले में रांची जिले के खुखरा गांव निवासी तेजू कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

तेजू पर विवाहित महिला को प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला भंडरा थाना में कांड संख्या 18/20 में धारा 363, 366 भादवि के तहत दर्ज था. तेजू घाघरा से अपने मायका चट्टी आई विवाहिता को भगा ले गया था.

तीनों अलग-अलग मामलों में आरोपितों को गिरफ्तारी में भंडरा थाना प्रभारी संत कुमार राय, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सावित्री कच्छप, निधि गुप्ता सहित सशस्त्र बल का अहम योगदान रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम के वर्चुअल रैली को लेकर छात्र जदयू ने की बैठक

Next Post

तालाब में डूबने से दो जवानों की मौत

Next Post
मुजफ्फरपुर में डूबने से चार सगी बहनें समेत छह की मौत

तालाब में डूबने से दो जवानों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d