मुंगेर : एनएच 80 स्थित हेमजापुर ओपी थाना के चेकपोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन हथियार तस्कर युवकों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया. सबंधित ओपी पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक मुंगेर के बरदह से दो देशी पिस्टल लक्खीसराय ले जा रहे थे. इसी दौरान वे हेमजापुर ओपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. इस संबंध में हेमजापुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि मो समीर उर्फ राशिद, मो इरफान,मो शाहिद तीनों मुंगेर की ओर से बाइक पर सवार होकर लक्खीसराय की ओर जा रहे थे. चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान इनके पास से दो देसी मेड इन मुंगेर पिस्टल बरामद हुए. पूछताछ करने पर पता चला कि ये सभी बरदह निवासी मो सोनू के पास से पिस्टल लेकर लक्खीसराय पंहुचाने जा रहे थे. गिरफ्तार युवक हथियार तस्करों के लिए कुरियर बॉय का काम करते हैं. पुलिस ने बरामद बाइक व हथियार को जब्त कर युवकों को जेल भेज दिया है.

