जमशेदपुर: जमशेदपुर के धातकीडीह कबीरिया स्कूल के समीप सोनू राम उर्फ तुषार मुखी उर्फ लंगडू को 50 पुड़िया गांजा के साथ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. वहीं, एक चाईनीज चाकू भी बरामद हुआ. बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धातकीडीह कबीरिया स्कुल के अंदर एक लंगड़ा लड़का थैला में पुड़िया बना कर 20 रुपए पैकेट बेच रहा है. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में तुषार ने बताया कि वह मुन्ना घोष के लिए काम करता है. तुषार की निशानदेही पर मुन्ना घोष तथा उसके सहयोगी अनिमेष घोष को भी गिरफ्तार किया गया, उनके घर से गांजा के साथ ही 55 लिटर दो गैलेन में देशी शराब, 174 देशी पाउच भी बरामद किया गया.
छोटे बच्चों से करवाता था धंधा
मुन्ना घोष पुराना अपराधी है और इसका दब-दबा हरिजन बस्ती में है. जो हमेशा क्षेत्र में इस तरह के घटनाओं के बल पर छोटे-छोटे बच्चे एवं लावारिस लड़को को इसमें रखकर अपना व्यापार फैला रहा है. गांजा का पैकेट धातकीडीह के मोहम्मद फरीद उर्फ इकबाल से लाते थे.वहीं, बागबेड़ा क्षेत्र के रंजीत व संजीत द्वारा महुआ शराब उपलब्ध कराया जाता था.

