कोडरमा: कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र के हटिया रोड से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है और इस मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए गांजा को छोटे-छोटे प्लास्टिक की पैकेट में बांध कर उसे दुकान सप्लाई के लिए रखा गया था. देर रात छापेमारी करने गई पुलिस को तकरीबन 62 किलो गांजा मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि झुमरी तिलैया के हटिया रोड से बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे पान गुमटी और ठेला वालो तक प्लास्टिक की छोटी-छोटी पैकेट में गांजा सप्लाई किया जा रहा है.
छापेमारी के लिए पहुंचे एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और गांजा तस्करी करने वाले सरगना की तलाश की जा रही है.

