उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हथिगन में कच्ची शराब कई महीनों से बन रही थी. किसी मुखबिर द्वारा घूरपुर थानाध्यक्ष वृन्दावन रॉय को सूचना मिलने पर व कर्मा चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मयहमराही के साथ हथिगन गांव में पहुंचे तो कच्ची शराब बना रहे लोग भागने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके भाग रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिए.
मौके पर 350 लीटर अवैध कच्ची शराब और 50 क्विंटल महुआ को दहन किये. वही दर्जनों भटियों को ध्वस्त किया गया. हर एक गड्ढों में लगभग 500 किलो लहन तैयार हो रही थी. इसके अलावा बड़े-बड़े मटको एवं प्लास्टिक के जरीकेन में फसलों के बीच मे लहन को छिपाकर रखा गया था. उसे भी नष्ट कर दिया गया.
वहीं पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू भारतीया पुत्र राकेश भरतिया, राजू श्रीवास्तव पुत्र ननकू श्रीवास्तव, रामनरेश भरतिया पुत्र सजीवन भरतिया निवास हथिगन थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज जिसके ऊपर घूरपुर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही करके मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया.

