रांची: रांची ज़िले के ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीती रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
इन लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल, कारतूस, बड़ा चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया.
बीते रात करीब 9:00 बजे ओरमांझी थाना गश्ती दल को सूचना मिली थी कि ओरमांझी चिड़िया घर के पास तीन व्यक्ति मारपीट कर रहे हैं. गश्ती दल ने घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल कारवाई किया.

