रांची: झारखंड की राजधानी रांची मे जेवर व्यवसायी से शुक्रवार सुबह दिन दहाड़े करीब 20लाख रुपये के सोने के जेवरात की लूट की घटना सामने आयी है. हथियार बंद अपराधियों ने शहर के भीड़ वाले इलाके अरगोड़ा थाना क्षेत्र से जेवर कारोबारी से करीब आधा किलोग्राम सोना लूट लिया.
मिली जानकारी के अनुसारी के अनुसार जेवर व्यवसायी शुक्रवार की सुबह कोलकाता से ट्रेन से रांची लौटा. स्टेशन से वह ऑटो पर सवार कर सहजानंद चौक से आगे पावर हाउस के निकट पहुंचा और विद्यानगर पैदल जाने के लिए ऑटो से उतर गया. इसी दौरान मोटरसाईकिल सवार तीन अपराधी उनके निकट पहुंचे और हथियार के बल पर बैग छीन कर फरार हो गये.

