नई दिल्ली: कृषि अध्यादेशों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए अध्यादेशों पर कहा कि यह पीएम मोदी का एक और किसान-विरोधी षड्यंत्र है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया,” किसान ही हैं जो खरीद खुदरा में और अपने उत्पाद की बिक्री थोक के भाव करते हैं. मोदी सरकार के तीन ‘काले’ अध्यादेश किसान-खेतिहर मज़दूर पर घातक प्रहार हैं ताकि न तो उन्हें MSP व हक मिलें और मजबूरी में किसान अपनी जमीन पूंजीपतियों को बेच दें. मोदी जी का एक और किसान-विरोधी षड्यंत्र.”

