गुरुग्राम:गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने विश्व कप फाइनल मैच पर सट्टा लगाने के मामले में एक होटल से तीन लोगों को गिऱफ्तार किया है। आधिकारियों के अनुसार, गुलशन, चिराग और महेंद्र को रविवार रात इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। ये तीनों ओयो होटल के कमरा नंबर 203 में सट्टा लगा रहे थे।
अपराध शाखा के अधिकारियों ने इन सट्टेबाजों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप, एक सेट टॉप बॉक्स, एक कैलकुलेटर और दो नोट पेड तथा एक पेन भी जब्त किया है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल से अपने क्लाइंट से सट्टा लगा रहे थे और व्हाट्सएप पर इसे साझा कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जहां पर वे हर ओवर के बाद स्कोर अपडेट करते थे।”

