BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिर पर लगी थी तीन गोली और 7 km ड्राईव करके पहुंची थाने

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
सिर पर लगी थी तीन गोली और 7 km ड्राईव करके पहुंची थाने

सिर पर लगी थी तीन गोली और 7 km ड्राईव करके पहुंची थाने

Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ः एक हैरान कर देने वाली खबर इस बार चंडीगढ़ से आ रही जहां जमीन विवाद को लेकर एक महिला को उसके ही भाई और भतीजे ने गोली मार दी.

महिला के सिर में तीन गोली और चेहरे पर एक गोली लगी थी, बावजूद इसके अपने आप को जीवन मृत्यु के बीच रखकर अपने मजबूत हौसले का परिचय देते हुए सात किलोमीटर तक गाड़ी चलाकर थाने पहुंची.

यहां उसने अपने भाई, भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसके नाबालिग भतीजे ने गुस्से में आकर कथित तौर पर उसपर गोली चला दी थी.

महिला की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक उनकी वृद्ध मां को भी गोली लगी है. गनीमय यह है कि दोनों ही जीवित हैं.

10वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने अपनी बुआ सुमीत कौर और उनकी मां सुखबिंदर कौर को मुक्तसर जिले के एक गांव में अपने घर पर गोली मारी.

पुलिस थाने पहुंचने के बाद दोनों मां-बेटी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनके शरीर से गोलियों को सफलतापूर्वक निकालने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया है.

सुमीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई हरिंदर सिंह उसकी और उसकी मां की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की मृत्यु के बाद मुझे और मेरी मां को 16 एकड़ जमीन मिली. मेरा भाई पूरी जमीन को हड़पना चाहता है.’ कौर ने दावा किया कि उसके भाई और भतीजे ने पहले भी उन्हें मारने की कोशिश की है.

पुलिस ने नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेल हादसा: ट्रेन से टकराई बैलगाड़ी, पांच की मौत, दो की हालत गंभीर

Next Post

गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस की सूविधा

Next Post
गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस की सूविधा

गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस की सूविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d