BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केस के तीन दोषी आज जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

by bnnbharat.com
November 4, 2019
in Uncategorized
निर्भया केस के तीन दोषी आज जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

निर्भया केस के तीन दोषी आज जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जघन्य निर्भया कांड के तीन दोषी मौत की सजा के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस के बाद अक्षय कुमार पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जबकि पवन और विनय क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर सजा कम करने का अनुरोध करेंगे.

जेल प्रशासन ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में चारों दोषियों को आगाह किया था कि वे दया याचिका दायर करें, क्योंकि उनके पास केवल 4 नवंबर तक का समय है. वे याचिका नहीं देते तो जेल प्रशासन अदालत से डेथ वारंट निकालने का अनुरोध करेगा.

अक्षय, पवन और विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि तीनों के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है और इन्हें बचाने की गुहार लगाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब कोर्ट में छुट्टी थी.

उन्होंने बताया कि अक्षय के ससुर का बिहार में देहांत हो गया है. उसकी पत्नी सविता से बात हो गई है. वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी. विनय के पिता हरेराम और पवन के पिता हीरालाल गुप्ता भी उनके संपर्क में हैं. विनय और पवन के पिता आरके पुरम के रविदास कैंप में रहते हैं.

एपी सिंह ने बताया कि वह आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे. उन्होंने कहा कि पवन के जुवेनाइल संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में चल रही है. कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत ने इनकी याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी तो मौत की सजा कुछ समय के लिए टल जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी पांच साल की मासूम, बचाव अभियान जारी

Next Post

दिल्ली प्रदूषण: AIQ 700 पार, हापुड़ तक हालात बदतर

Next Post
दिल्ली प्रदूषण:  AIQ 700 पार, हापुड़ तक हालात बदतर

दिल्ली प्रदूषण: AIQ 700 पार, हापुड़ तक हालात बदतर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d