लखीसराय: शुक्रवार को लखीसराय जिले में एक साथ कोरोना पॉजिटिव के तीन मरीज मिल. इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 35 हो गई है.
दोपहर बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जैसे ही पॉजिटिव मरीजों की सूची जारी की गई. जिले में प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों में हड़कंप मच गया. पूर्व की तरह इस बार भी स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री बताने एवं अन्य जानकारी इकट्ठा करने में हांफता नजर आया.
एक मरीज बढ़िया प्रखंड के गिरधरपुर गांव उम्र 25 वर्ष है. दूसरा रामगढ़ प्रखंड के तेतरहट से उम्र 48 वर्ष. तीसरा संक्रमित व्यक्ति सूर्यगढ़ा से उम्र 26 वर्ष. ये सभी दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं.
डीपीएम ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में लाने की कार्रवाई की जा रही है. सभी की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर संपर्क में रहने वाले लोगों की सूची बनायी जा रही है. गुरुवार को भी सदर अस्पताल लखीसराय में कोरोना जांच कराने के लिए महिला-पुरूष प्रवासियों की भीड़ लगी रही. इस नए मामले के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 35 हो गई है. इनमें 8 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

