BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुखिया को जान से मारने की धमकी और लेवी मांगने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
मुखिया को जान से मारने की धमकी और लेवी मांगने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

मुखिया को जान से मारने की धमकी और लेवी मांगने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह पनारी पंचायत की मुखिया पति केदार चौधरी से फोन पर रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटो के भीतर धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह पनारी गांव निवासी संतोष यादव, दीपक कुमार यादव व खरौना गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव का नाम शामिल है. इसकी जानकारी गुरुवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने अपने कार्यालय कक्ष में दी.

Also Read This:  बाबूलाल शर्मा के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया: दीपक प्रकाश

एसडीपीओ ने बताया कि विगत 6 अप्रैल को हंटरगंज प्रखंड के पनारी पंचायत की मुखिया पति केदार चौधरी को फोन कर एक लाख रुपया रंगदारी की मांग की थी. बताया कि छह दिनों से मुखिया और उनके पति केदार चौधरी के मोबाइल पर उक्त युवक के द्वारा टीपीसी के नाम पर लेवी का मांग किया जा रहा था. युवक खुद को टीपीसी का उग्रवादी बता कर मुखिया और उनके पति से एक लाख रुपया और एक सौ लोगों के राशन शेरघाटी के महुआडीह पहुंचाने की मांग कर रहा था जिसके बाद मुखिया पति ने इसकी जानकारी हंटरगंज थाना को दी, तत्पश्चात सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अविलंब कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराध कर्मियों को गिरफ्तारी करने हेतु हंटरगंज थाना प्रभारी हंसे उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

Also Read This: प्रेस क्लब ने की मुख्यमंत्री से पत्रकारों का बीमा कराने की मांग

गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल तीन लोगों को 8 अप्रैल गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में तीनों अपराधियों ने घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड व एक मोटरसाइकिल जब्त किया है. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक हंसे उरांव, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह, अजय महतो, सुखनाथ पांडेय एवं हंटरगंज सशस्त्र बल के आरक्षी शामिल थे.

Also Read This: जिले के 12 PDS दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘COVID-19’ से निपटने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही CSR एजेंसियां

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रामगढ़, कोरोना से बचाव के लिए हो रहे कार्यों का लिया जायजा

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रामगढ़, कोरोना से बचाव के लिए हो रहे कार्यों का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे रामगढ़, कोरोना से बचाव के लिए हो रहे कार्यों का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d