लोहरदगा:- लोहरदगा शहर में 12 मार्च की सुबह एक महिला पत्रकार का मोबाइल फोन छीना गया था. लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. सूचना मिलते ही लोहरदगा पुलिस के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई थी .पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए एक टीम गठित की जिसमें लोहरदगा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं राजेश शर्मा शामिल थे. गठित टीम ने 48 घंटे के अंदर अपराधियों को धर दबोचा जिसमें साहेब खान रमील रजा और एरिक खलखो पिता रोबोट खलखो साकिन खरचा को थाना गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से युवती के पास से छीनी गई मोबाइल बरामद की गई है एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
