जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में तीन दिवसीय कार्निवल का शुभारंभ हुई . जहां कलर्स इंडिया थीम पर आधारित पूरे देश के संस्कृति की झलक लोगों को देखने मिल रही है.
गुरुवार शाम से शुरू हए इस कार्निवाल में 12 राज्यों के कलाकारों ने नृत्य- परिधान और गीतों से यहां ऐसा समा बंधा मानो पूरे देश की संस्कृति जमशेदपुर में उतर आई हो.
यहां आयोजित कलर्स ऑफ इंडिया में 411 कलाकारों ने अपने- अपने राज्य के प्रतिभा और संस्कृति को नृत्य के माध्यम से दर्शाया. टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड की और इस कार्निवाल का आयोजन किया गया है. तीन दिनों तक लगातार यहां शहरवासी देश के विभिन्न परंपरा से रू -ब- रू हो पाएंगे.

