रांची:- तीन दिवसीय 13 वीं ज़ेड स्नूकर चैंपियनशिप मोरहाबादी स्थित सिटी प्लेस्टेशन में शुक्रवार को शुरु हुआ. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉक्टर मोहम्मद जाकिर ने किया. टूर्नामेंट में इस बार केवल मास्टर स्नूकर चैंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है. जिसमें केवल 24 खिलाड़ियों को ही इंट्री दी गई है. टूर्नामेंट का पहला मैच आयुष भूषण और विशाल के बीच हुआ. जिसमें विशाल ने आयुष भूषण को 2-0 से हराया.

