बाँसजोर:- बाँसजोर प्रखंड के उरते पंचायत के राजस्व ग्राम कच्छुपानी भंडार टोली में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन एकल अभियान एवं हरिकथा अभियान आज शुभआरंभ हुआ.शोभायात्रा में एक ओर महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं.वहीं दूसरी ओर भक्तगण संगीतमय भगवान श्रीराम भजनों कि धुन पर नृत्य करते एवं गुणगान करते हुए चल रहे थे.जिसमें श्री हरि कथा वाचन बहनों ने अपने सु मधुर स्वर में भगवान श्री राम कथा के द्रारा सभी ग्राम वासियों को आनंदित और भाव विभोर करेंगे.
इस अभियान के द्वारा सुदूरवर्ती गांव में संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है.शोभायात्रा में कथा का मुख्य यजमान मोहन बेहरा एवं मुख्य आयोजन कर्ता बाँसजोर प्रमुख सुनील कुमार साहू और उनकी पत्नी सीमा डुँगडुँग एवं पूरे राजस्व ग्राम कछुपानी की महिलाओं की भूमिका से आयोजन किया गया है.
इस कार्यक्रम में पुरोहित मोहन दास,उप प्रमुख,बांसजोर सुनील कुमार साहू,अनिल साहू,गिरधर बाबाजी,बसंत सिंह,मदन सिंह,अनिरुद्ध सिंह,जगन्नाथ महतो,दीपक बड़ाइक,एतवा मांझी,चोर्कु महतो,रामसेवक महतो,बैजू महतो,संकर बड़ाइक,सजित बड़ाइक,मदन साए,सलमा बड़ाइक,सीमा डुंग डुंग,रंजीता देवी,सुमति बड़ाइक,बसंती मांझी,सुश्री मीरा कुमारी,सुश्री गुडिया कुमारी,एवं अन्य लोग थे उपस्थित.

