BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना जांच के लिए राज्यभर में तीन दिवसीय विशेष अभियान कल से

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in समाचार
Corona Update India: संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के करीब
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य में 12 से 14 अगस्त तक कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान करीब 35 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन कुलकर्णी ने इस संबंध में आदेश जारी कर आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है. इससे पहले 31 जुलाई से दो अगस्त तक स्पेशल ड्राइव चलाया गया था. इस दौरान जांच के लिए 47 हजार से अधिक लोगों का सैंपल लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि 12 और 13 अगस्त को आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट मशीन से जांच होगी, जबकि 14 अगस्त को रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच होगी.

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी

इधर, राज्य में कोरोना कहर के बीच एक सुखद खबर है. पिछले एक सप्ताह में जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी हैं, वहीं रिकवरी रेट बढ़ गया है. एक सप्ताह पहले तक राज्य में स्वस्थ हो चुके मरीजों से सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार चार सौ संतावन अधिक थी, लेकिन अब ठीक हो चुके मरीजों की संख्या एक्टिव मरीजों से छह सौ उन्नीस अधिक हो गयी है. राज्य में स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या नौ हजार सात सौ अड़तालीस हो गयी है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हजार एक सौ उन्नतीस रह गये है. पिछले एक सप्ताह में राज्य में पांच हजार पांच सौ पंद्रह नये मरीज मिले, जबकि चार हजार नौ सौ बत्तीस ने महामारी को मात दी. राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हजार 877 हो गयी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाजसेवी और फुटबॉल खिलाड़ी रहे सफदर मलिक के निधन पर शोक

Next Post

ईआईए ड्राफ्ट देश के संसाधन को लूटने की कोशिश: कांग्रेस

Next Post
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे

ईआईए ड्राफ्ट देश के संसाधन को लूटने की कोशिश: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d