अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): प्रखंड के सभागार में एएफसी इंडिया संस्था के तत्वाधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत के शिक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण स्थाई समिति तथा ग्राम प्रधान का तीन दिवसीय परीक्षण शुरू हुआ.
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर कृमि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. ग्राम पंचायत विकास योजना की रूपरेखा पर 14वें वित्त आयोग से होने वाली कार्य योजना की जानकारी भी दी गई तथा अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा के प्रधान एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान में ग्राम सभा की भूमिका की जानकारी दी गई. वित्तीय साक्षरता पर चर्चा भी की गई.
प्रशिक्षण गिरजा भूषण ठाकुर आदित्य कुमार गुप्ता के द्वारा दिया गया. वहीं प्रशिक्षण में एससी इंडिया लखनऊ संस्था के कोऑर्डिनेटर अजय सिन्हा सभी पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य ग्राम शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति के स्थाई सदस्य आदि शामिल थे.

