BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज से तीन दिन भारी बारिश के साथ वज्रपात होने के संकेत, सतर्क रहें

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in Uncategorized
आज से तीन दिन भारी बारिश के साथ वज्रपात होने के संकेत, सतर्क रहें

आज से तीन दिन भारी बारिश के साथ वज्रपात होने के संकेत, सतर्क रहें

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में आज से लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश होने के संकेत मिले हैं. इसका असर उत्त‍र और दक्षिणी हिस्सों में स्थित जिलों में पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है. इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

वज्रपात इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. इसे अपनाकर आप सुरक्षित रह सकते हैं. जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकता है.

घर में रहने पर ये उपाय करें

घर में रहने पर बिजली के उपकरणों से दूर रहे. तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करें. खिड़की, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहे. धातु से बनें पाइप, नल, फव्‍वारा, वाश बेसिन आदि का प्रयोग नहीं करें. कपड़े सुखाने के लिए तार का प्रयोग नहीं करें. जूट या सूत की रस्सी का प्रयोग करें.

घर से बाहर रहने पर ये करें

घर से बाहर हो तो बिजली के पोल के नीचे खड़े नहीं हो. ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में खड़े ना हो. किसी पक्के मकान में खड़े हो. सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहे. मजबूत छत वाले वाहन में रहे. खुली छत वाली वाहनों की सवारी ना करें. तालाब और जलाशयों से दूर रहें. पानी, जलाशय या नाव में रहने पर तुरंत बाहर आ जाए. बारिश के समय धातु के डंडे वाले छाते का उपयोग नहीं करें.

खेत में काम करने से बचें

खेत में हल चला रहे हो या रोपनी कर रहे हो तो तुरंत छोड़ दें. सूखे और सुरक्षित स्‍थान पर चले जाएं. धातु से बने कृषि यंत्र, डंडा को दूर रहें. यदि आप जंगल में हो तो छोटे और घने पेड़ों की शरण में चले जाएं.

वज्रपात का झटका लगने पर ये करें

वज्रपात का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को मुंह से कृत्रिम श्वास देना चाहिए. तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करें. वज्रपात से प्रभावित व्यक्ति की सूचना अपने सीओ, जिला प्रबंधन पदाधिकारी या डीसी को दें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थाने में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

Next Post

दीवाल और एल्बेस्टर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

Next Post
दीवाल और एल्बेस्टर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

दीवाल और एल्बेस्टर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d