शशिभूषण दूबे कंचनीय
मेजा, प्रयागराज : मुंबई से अपने घर बोलेरो से आ रहे दो चचेरे भाई समेत एक अन्य व्यकित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मेजा के परानीपुर अपने गंतव्य लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार सागर, मध्यप्रदेश के समीप रविवार भोर में ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मध्य प्रदेश पुलिस ने जेब में मिले परिचय पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई. मातमी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
बता दें परानीपुर निवासी रामशिरोमणि शुक्ला व रामश्रृजन शुक्ला दोनों सगे भाई हैं. दोनों के बेटे बबलू शुक्ल (44) पुत्र रामशिरोमणि शुक्ल व प्रमोद शुक्ल (36) पुत्र रामश्रृजन शुक्ल मुंबई रहकर एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। दोनों चचेरे भाइयों के साथ उनके बहन का देवर रैपुरा निवासी रहता था। तीनों एक बोलेरो में अन्य जनपद वासियों के साथ सवार होकर मुंबई से गांव आ रहे थे.

