रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल ने झारखंड सरकार के प्रतीक चिह्न (लोगो) के लोकार्पण को लेकर चर्चा की.
बताया गया है कि 14अगस्त को रांची के आर्यभट्ट सभागार में इस लोगो का लोकार्पण किया जाएगा.

