BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में किया गया उत्क्रमित

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
तीन जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में किया गया उत्क्रमित
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रखंड अंतर्गत कुमारडुंगी प्रखंड स्थित तीन स्वास्थ्य केंद्र अंधारी, उलीहातु, कुन्डीयाधर के भवनों की स्थिति काफी जर्जर थी तथा इन स्वास्थ्य केंद्रों के भवन कई जगह से टूट चुके थे एवं छत से पानी का रिसाव होता था.

इसके साथ ही इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर बिजली, पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में कार्यरत चिकित्सकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

जिले के समस्त नागरिकों को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के देखरेख में पूर्व से ही सुविधा प्राप्त तीनों स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उत्क्रमित किया गया है जिसके कारण यहां ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है.

कुमारडुंगी प्रखंड में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित डॉ नताशा देवगम बताती हैं कि जिला प्रशासन के प्रयास से प्रखंड स्थित उक्त तीनों स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का जीर्णोद्धार किया गया है तथा रंग-रोगन के साथ ही केंद्रों पर बिजली, शौचालय, पेयजल तथा रनिंग वाटर की सुविधा बहाल की गई है.

वह बताती हैं कि स्वास्थ्य केंद्र को नए रंग एवं उत्क्रमित देखकर ग्रामीण जनता में काफी खुशी है. जहां पहले यहां ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 5 से 7 थी, वहीं अब प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आने लगे हैं.

क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाकर दूरस्थ इलाकों में बसे ग्रामीणों में भी संतुष्टि है. अब इन केंद्रों पर प्रसव सुविधा के साथ-साथ शुगर, कैंसर, रक्तचाप जैसी बीमारियों की भी स्क्रीनिंग प्रतिदिन हो रही है तथा उत्क्रमित तीनों हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की छतों पर योग शिक्षा एवं अभ्यास हेतु योगासन के लिए भी स्थान चिन्हित करते हुए तैयार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखनाथ थाना को कराया गया सैनिटाइज

Next Post

महंगाई बढ़ने से गरीब-निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस

Next Post
महंगाई बढ़ने से गरीब-निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस

महंगाई बढ़ने से गरीब-निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d