रांचीः पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से रंगदारी के कुछ पैसे भी बरामद किए गए हैं. साथ ही उनके पास से कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए गए हैं.
इस गिरोह में शामिल लोग काफी दिनों से पुलिस की रडार में थे. इनकी गिरफ्तारी शहर थाना क्षेत्र से हुई है. इसकी पुष्टि एसपी संजीव कुमार ने की है.

