BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया के टॉप 10 सीईओ में तीन भारतीय मूल के, इन्हें मिला प्रथम स्थान

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
दुनिया के टॉप 10 सीईओ में तीन भारतीय मूल के, इन्हें मिला प्रथम स्थान
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय दुनिया में जहां भी जाते हैं अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं. यही वजह है कि आज विश्व की बड़ी से बड़ी कंपनी में ऊंचे पदों पर भारतीय मूल के व्यक्ति हैं. लेकिन अब वो न सिर्फ कंपनियों की टॉप पोस्ट पर हैं बल्कि ऑल ओवर रैंकिंग में भी उनका लोहा विश्व मान रहा है. हार्वर्ड बिजनस रिव्यू ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ की सूची जारी की है. इस लिस्ट में टॉप 10 में तीन भारतीय मूल के सीईओ शामिल हैं.

हार्वर्ड बिजनस रिव्यू ने ‘द बेस्ट-परफॉर्मिंग सीईओ इन द वर्ल्ड, 2019’ में दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वाले 100 सीईओ की सूची जारी की है. इस लिस्ट में जहां पहले नंबर पर अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनी एनविडिया के सीईओ जेनसेन हुवांग हैं वहीं, भारतीय मूल के अडोब के शांतनु नारायण सूची में छठे स्थान पर, मास्टरकार्ड के सीईओ बंगा सातवें स्थान पर और माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख नडेला सूची में नौवें स्थान पर हैं. सूची में भारत में जन्मे डीबीएस के सीईओ पीयूष गुप्ता 89वें स्थान पर हैं.

इस लिस्ट में ऐपल के सीईओ टिम कुक को 62 वां स्थान मिला है. नाइक के सीईओ माइक पार्कर 20वें, जेपी मॉर्गन चेज के प्रमुख जैमी डिमोन 23वें, लॉकहीड मार्टिन की सीईओ मैरिलिन ह्यूसन 37वें, डिज्नी के सीईओ रॉबर्ट इगर 55वें तथा सॉफ्टबैंक प्रमुख मासायोशी सन 96वें स्थान पर हैं. बता दें, इस लिस्ट में ऐमजॉन के सीईओ जेफ बेजॉस को जगह नहीं मिली है. बेजॉस 2014 से इस लिस्ट में सिर्फ वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पर थे लेकिन इस साल उनका ईएसजी स्कोर काफी कम रहा है और वह सूची में जगह भी नहीं बना पाए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PTCL में आयी समस्या, इंटरनेट सेवाएं बाधित, सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी

Next Post

BCCI अध्यक्ष गांगुली आज NCA हेड द्रविड़ से करेंगे मुलाकात

Next Post
BCCI अध्यक्ष गांगुली आज NCA हेड द्रविड़ से करेंगे मुलाकात

BCCI अध्यक्ष गांगुली आज NCA हेड द्रविड़ से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d