रांची : राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग ने इस सम्बन्ध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार रांची के एसएसपी रहे अनीश गुप्ता को समादेष्टा जैप-1 रांची बनाया गया है. वहीं विशेष शाखा में अपर पुलिस महानिदेशक रहे आरके मल्लिक झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड रांची का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा शिवानी तिवारी को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

