BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयरबेस के पास तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं, अल दाफरा एयरबेस अलर्ट पर

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
वायुसेना ने की राफेल विमान के रखरखाव की तैयारी पूरी
Share on FacebookShare on Twitter

दुबई:  आपको बता दें की फ्रांस से उड़ान भरते हुए पांच राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं, इस दौरान मंगलवार रात वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल दाफरा एयरबेस पर रुके. वहीं, बताया गया है कि ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा किए गए एक सैन्य अभ्यास के दौरान इस एयरबेस के पास कम से कम तीन ईरानी मिसाइलें गिरीं.

गौरतलब है कि ईरान ने हरमुज जलडमरूमध्य में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. अल दाफरा एयरबेस यूएई की राजधानी अबु धाबी से एक घंटे की दूरी पर स्थित है और यह अमेरिकी और फ्रांस के सैनिकों का बेस हाउस भी है. वहीं, इस घटना के बाद से अल दाफरा एयरबेस को अलर्ट पर रखा गया है.

बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था बुधवार (29 जुलाई) को भारत आने वाला है, जो सोमवार (27 जुलाई) को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद मंगलवार की रात को यूएई के अल दाफरा एयरबेस पर उतरा. राफेल विमान रात भर पड़ाव के हिस्से के रूप में अल दाफरा एयरबेस पर उतरा.

यूएई के अल दाफरा एयरबेस और कतर के अल उदीद एयरबेस को लेकर चेतावनी दी गई थी कि ईरानी मिसाइलें संभवतः इस तरफ आगे बढ़ रही हैं. यहां मौजूद अधिकारियों को कहा गया कि वह कवर ले लें, लेकिन कोई भी मिसाइल इस एयरबेस पर आकर नहीं गिरी.

फॉक्स न्यूज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि मध्य पूर्व के दो ठिकानों पर अमेरिकी सैनिकों और विमानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था, क्योंकि तीन ईरानी मिसाइलें एयरबेस के पास पानी में गिर गईं. बताया गया कि ईरान इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास कर रहा है.

इससे पहले मंगलवार को, सेफन्यूज ने ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड से संबंधित एक स्पीडबोट की एक तस्वीर जारी की, जिससे जुलाई में सैन्य अभ्यास के दौरान एक मिसाइल दागी गई थी.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपसी विवाद में 3 साल की बच्ची की हत्या, 5 गिरफ्तार

Next Post

परिजनों ने कराई दूसरे से शादी, युवती ने प्रेमी के साथ कुंए में लगाई छलांग, मौत

Next Post
परिजनों ने कराई दूसरे से शादी, युवती ने प्रेमी के साथ कुंए में लगाई छलांग, मौत

परिजनों ने कराई दूसरे से शादी, युवती ने प्रेमी के साथ कुंए में लगाई छलांग, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d