रांची:- कोरोना वायरस कोविड-19 की महामारी की रोकथाम और इसके संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यां को ससमय निष्पादन तथा कई स्तरों पर मॉनिटरिंग और समीक्षा की आवश्यक को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निदेशक राज्य शहरी विकास एजेंसी, सुडा अमित कुमार, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति शांतनु कुमार अग्रहरी और निदेशक खेलकूद जिशान कमर को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

