BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मलेशिया के कैंप जेल में बंद झारखंड के तीन मजदूरों की स्वदेश वापसी में मदद की गुहार

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

माले विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रांची: झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के तीन मजदूर मलेशिया के कुआलालम्पुर में कैंप जेल में बंद है, इनकी वीजा अवधि समाप्त हो गयी. भाकपा-माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने इनकी घर वापसी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

विधायक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के रहने वाले तीन मजदूर निर्मल महतो, चिंतामनी महतो और लाल किसुन महतो मलेशिया के कुआलालम्पुर में कार्य करते थे, लेकिन इस बीच वीजा अवधि समाप्त होने के कारण इन्हें मलेशिया के आव्रजन पदाधिकारी ने हिरासत में ले लिया है.

उन्होंने बताया कि चार महीने से ये सभी मजदूर वहां कैंप जेल में बंद है और उनके परिजन परेशान है. विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वे भारतीय दूतावास से संपर्क कर इनकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने की दिशा में कारगर कदम उठाये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमणकाल में वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण झारखंड के तीनों मजदूर मलेशिया में फंसे रहे और इस बीच उनकी वीजा अवधि समाप्त हो गयी. जिसके कारण वहां की सरकार ने उन्हें हिरासत में लेकर कैप जेल में बंद कर दिया है. गिरफ्तार युवक के परिजन लगातार इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिनदहाड़े अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, 5 लाख रुपए भी लूटा

Next Post

एसडीओ ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजा नोटिस

Next Post
अब झारखंड में भाजपा की अग्निपरीक्षा

एसडीओ ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजा नोटिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d