BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे तीन जम्बो हॉस्पिटल

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे तीन जम्बो हॉस्पिटल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर मुंबई में आगामी पांच से छह सप्ताह में तीन बड़े अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है.

शहर के बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सोमवार को बताया कि इनमें से हरेक अस्पताल में 200 आईसीयू बिस्तरों समेत 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी और 70 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी.

उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों को शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा.

चहल ने बताया कि उन्होंने कुछ चार और पांच सितारा होटलों से भी सीसीसी2 सुविधा केंद्र (कोविड-19 के मरीजों के लिए देखभाल केंद्र) बनाने का अनुरोध किया है. 

उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उन्हें सीसीसी2 सुविधाओं में स्थानांतरित करके जरूरतमंद मरीजों के लिए और बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे. इन सीसीसी2 का प्रबंधन पेशेवर चिकित्सक करेंगे.

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 9,986 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई तथा 79 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 12,023 हो गई. आधिकारिक आंकडों के अनुसार, मुंबई में इस समय 92,464 मरीज उपचाराधीन हैं.

बिस्तरों की संख्या के बारे में बीएमसी की ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुंबई के 141 अस्पतालों में 19,151 बिस्तर हैं. चहल ने बताया कि 19,151 बिस्तरों में से कोविड-19 के उपचार के लिए समर्पित अस्पतालों में 3,777 बिस्तर खाली हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7वें वेतन आयोग: 17 से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा DA, सैलरी में होगा इजाफा…!

Next Post

लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला

Next Post
सरकार ने जारी किया दिशा निर्देश,  किराना, सब्जी और दवा दुकानें छोड़ सबकुछ बंद

लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d