BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने पर तीन कश्मीरी छात्रों की जमकर धुनाई

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in समाचार
‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने पर तीन कश्मीरी छात्रों की जमकर धुनाई

'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने पर तीन कश्मीरी छात्रों की जमकर धुनाई

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते तीन कश्मीरी छात्रों की  हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में घुस कर जमकर धुनाई कर दी.

ये घटना कर्नाटक के हुबली के केएलई इंजिनियरिंग कॉलेज की है जहां  तीन कश्मीरी छात्र पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसका विडियो वायरल हो गया. वॉट्सऐप पर विडियो आने के बाद लोगों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों की पिटाई की.

पढ़ेंः जुम्मे को फिर पाकिस्तान जिन्दाबाद का लगाया नारा, गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है. तीनों के नाम आमिर, बासित और तालिब हैं. पुलिस के मुताबिक ये इंजिनियरिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं और कॉलेज होस्टल में ही रहते हैं.  विडियो में ये तीनों अपना नाम बता रहे हैं.

बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, खाई है ये कसम,  खाई है ये कसम, सुन ले दुश्मन सभी, है ये दिल की सदा.. पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद. विडियो में बीच-बीच में एक छात्र आजादी के नारे भी लगाते हुए सुना जा सकता है. विडियो वायरल होते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया.

हालांकि एक हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर तीनों आरोपियों को पीटने की कोशिश की. भगवा गमछा डाले एक युवक पुलिस अधिकारी को डांटते हुए भी दिखाई दे रहा है. इस मामले पर हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘हम इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे. जांच पूरी की जाएगी. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.’

पढ़ेंः BJP का एक नेता दिखा दो, जो पाकिस्तान में जाकर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का लगा सके नारा: राहुल गांधी

बताते चलें कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी थी. एक साल पहले जम्मू से कश्मीर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर कार बम से हमला किया गया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.

ऐसे मौके पर जब पूरा देश उनकी शहादत के गम में डूबा था, तब इस हमले के गुनहगार पाकिस्तान की तारीफ में नारे लगाना हुबली को नागवार गुजरा. सोशल मीडिया पर भी लोग गुस्से का इजहार कर रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है: मोहन भागवत

Next Post

पुलिस बर्बरता: एक्शन नहीं लिया तो सरकार की मंशा आ जाएगी सामने- प्रियंका गांधी

Next Post
पुलिस बर्बरता: एक्शन नहीं लिया तो सरकार की मंशा आ जाएगी सामने- प्रियंका गांधी

पुलिस बर्बरता: एक्शन नहीं लिया तो सरकार की मंशा आ जाएगी सामने- प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d