BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: बाघमारा प्रखंड के नगरीकला पंचायत के रंगलीटांड में दम घुटने से तीन मजदूरों की माैत हो गई है. ये तीनों मजदूर ईंट भट्ठा में काम करते थे. मृतकों के नाम हैं-मिथुन भूमिज, प्रनतोष भूमिज एवं प्रदीप मुरा. शुक्रवार की सुबह तीनों मजदूरों के मृत पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. तेतुलमारी थाना की पुलिस ने माैके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है. माैत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. लेकिन प्रारंभिक ताैर पर दम घुटना कारण बताया जा रहा है.

सबसे पहले ईंट भट्ठा मालिक ने देखा शव

नगरीकला के सोनू साह के ईंट भट्ठा में तीनों मजदूर काम करते थे. भट्ठा के पास ही खुले आसमान के नीचे एक झोपड़ी बनाकर रहते थे. ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने अपने चारों तरफ तिरपाल का घेरा लगा रखा था. इसके अंदर ही कोयले का चूल्हा जलाकर खाना पकाते थे. शुक्रवार सुबह मजदूर काम पर नहीं पहुंचे तो ईंट भट्ठा मालिक सोनू साह मजदूरों को खोजने के लिए पहुंचे. उन्होंने देखा कि तीनों मजदूर अचेत पड़े हैं. चूल्हे पर एक देगची चढ़ी हुई है. धुआं निकल रहा है. इसके बाद साह ने स्थानीय मुखिया मीणा देवी और तेतुलमारी थाना प्रभारी मनीष कुमार को घटना की जानकारी दी. 

मजदूर पुरुलिया के रहने वाले

तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद कतरास इंस्पेक्टर भिखारी राम और तेतुलमारी थानेदार मनीष कुमार ने पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत के कारणों का खुलासा होगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Next Post

पंजाब: 40 अनाज गोदामों पर CBI की छापेमारी, अर्धसैनिक बलों की ली जा रही मदद

Next Post
कोयला तस्करी: CBI ने तीन राज्यों में 40 स्थानों पर मारे छापे, तलाशी अभियान जारी

पंजाब: 40 अनाज गोदामों पर CBI की छापेमारी, अर्धसैनिक बलों की ली जा रही मदद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d