BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हज़ारीबाग़ में तीन स्थान कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in समाचार
हज़ारीबाग़ में तीन स्थान कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज व सुविधाओं के मद्देनजर जिले में कोविड केयर सेंटर के रूप में विभिन्न जगहों को चिन्हित किया गया है,जहां संक्रमित मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

इसके लिए झारखंड पुलिस अकादमी मेस नंबर-03,आरक्षी विद्यालय को कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है. वहीं स्थानीय प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जबरा को दूसरे कोविड केयर सेंटर के रूप में चयनित किया गया है एवं तीसरे कोविड केयर सेंटर के रूप में सिलवार स्थित नवनिर्मित पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट को कोविड केयर सेंटर रूप में चिन्हित किया गया है.

इस संबंध में सभी सेंटरों में बेहतर क्रियान्वयन के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किए जा चुके हैं तथा उपायुक्त ने सभी नामित नोडल पदाधिकारियों को चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों-मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित सेंटरों में नोडल पदाधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी के संपर्क में रहेंगे तथा इलाजरत मरीजों के लिए आवश्यक भोजन, दवा आदि एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे,साथ ही तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कराएंगे.

मरीजों की प्रतिदिन जांच,सभी केंद्रों की नियमित सफाई,चिकित्सा संबंधी अन्य आकस्मिक सेवाओं की व्यवस्था व इन चयनित केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी, कहा-सुधर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे

Next Post

आज का पंचांग(आपका दिन शुभ मंगलमय हो)

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ हो

आज का पंचांग(आपका दिन शुभ मंगलमय हो)

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d