रांची: तीन सदस्यीय केंद्रीय दल कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करेगा. गुरुवार से जिले में कोविड-19 के संबंध में किए गए स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय दल धनबाद में 10 दिनों तक प्रवास करेगा.
इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्राल के निर्देश पर डॉ तापस कुमार राय, डॉ पूर्णिमा तिवारी एवं डॉ अमरेंद्र महापात्रा गुरुवार से जिलों में 10 दिनों तक प्रवास करेगा तथा कोविड-19 के संबंध में किए गए स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करेगा.
केंद्रीय दल द्वारा कंटेनमेंट जोन, सभी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कंटेनमेंट एवं सर्विलांस से संबंधित गतिविधियों, संक्रमण की रोकथाम से संबंधित प्रयासों, टेस्टिंग एवं जिले में अवस्थित डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर तथा कोविड-19 असपतल की समीक्षा की जाएगी.

