रांची:- रांची में कोरोना से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है. डोरंडा के श्यामली कॉलोनी में एक ही घर में सात दिनों के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई है. परिवार में कई सदस्यों की स्थिति गंभीर थी. वहीं एक सदस्य का राम प्यारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जान बचाने के लिए परिवार के सदस्य अलग-अलग रह रहे थे.
बताया जाता है कि सात भाई का खुशहाल परिवार है. तीन भाई डोरंडा में एक ही आर्पाटमेंट में रहते हैं. सात भाई में से दो भाई की मौत हो गई. जबकि एक भाई की पत्नी की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो गयी है. इस परिवार के कुछ सदस्य तुपुदारा और कुछ सदस्य कोलकाता में रहते है.
कोरोना संक्रमण से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. परिवार के सदस्य जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान को चलाते है, वह पिछले एक सप्ताह से बंद है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोरोना की वजह से धनबाद में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी थी.
