BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीकरी बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत, अब तक 23 ने जान गंवाई

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
किसानों ने की दिल्ली कूच की कोशिश, पुलिस ने रोका
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे तीन किसानों की रविवार रात मौत हो गई. मृतकों में दो किसान हरियाणा के जिला हिसार और एक किसान पंजाब के जिला मानसा का निवासी था. किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में सोमवार तक 23 किसानों की मौत हो चुकी है.

किसान आंदोलन में शामिल हिसार जिले के गांव मिर्चपुर के निवासी जोगेंद्र सिंह (40) पुत्र भीम सिंह को साथी किसान सोमवार सुबह करीब 10 बजे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनुमान लगाया गया है कि जोगेंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. 

वहीं हिसार जिले की तहसील मंडी आदमपुर के गांव बगला के निवासी जयवीर को उनके साथी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर से उन्हें मृत घोषित कर दिया. जयवीर की आयु करीब 47 साल थी. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

टीकरी बॉर्डर के निकट ठहरे पंजाब के जिला मानसा के गांव धिंगर के आंदोलनकारी किसान गुरमीत सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई. उनके साथी सुबह करीब सवा आठ बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे. अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरमीत की मौत हृदय गति रुकने से हुई. उनकी आयु लगभग 48 साल थी. पुलिस ने तीनों किसानों के परिजनों को सूचित कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस परेड 2021: 18वीं बार नजर आएगा 61 ‘कैवेलरी रेजिमेंट’ का खास घोड़ा रियो

Next Post

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : नेहा मेहता ने कहा- शो छोड़ने के बाद अपनी काबिलियत समझ आई

Next Post
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : नेहा मेहता ने कहा- शो छोड़ने के बाद अपनी काबिलियत समझ आई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : नेहा मेहता ने कहा- शो छोड़ने के बाद अपनी काबिलियत समझ आई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d