BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन और राफेल फाइटर जेट्स आज शाम तक आएंगे भारत

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
राफेल जेट वायुसेना में शामिल, सुखोई के साथ मिलकर दिखायी ताकत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाता जा रहा है. इसी कड़ी में तीन और राफेल जेट आज (बुधवार) शाम भारत पहुंच जाएंगे. इसी के साथ भारत के पास 8 राफेल जेट हो जाएंगे. इसी के साथ भारतीय वायु सेना (IAF) और ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

वायुसेना ने संघर्ष वाले क्षेत्रों में संचालन की भूमिका में राफेल को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पांच राफेल का पहला बैच 28 जुलाई को पहुंच गया था. 10 सितंबर को इस फाइटर जेट्स को आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया था.

भारत ने 59 हजार करोड़ रुपए में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था, जो साल 2022 के मध्य तक मिल जाएंगे. जनवरी में तीन और मार्च में तीन राफेल भारत पहुंचेंगे. इसके बाद अप्रैल में 7 राफेल फाइटर जेट्स भारत पहुंचेंगे. इस तरह अप्रैल तक भारत को कुल 21 राफेल मिल जाएंगे. इनमें से 18 विमान गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में शामिल किए जाएंगे जबकि तीन विमानों को उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार में हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किए जाने की संभावना है.

समाचार एजेंसी IANS ने कहा है कि तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचेंगे. फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ रहेगा. इससे पहले जब फ्रांस से पांच राफेल विमान भारत पहुंचे थे, तब उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ब्रेक लिया था.

राफेल के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमानों को गेम चेंजर बताया था. राफेल के पहले बेड़े को IAF में शामिल किए जाने के वक्त उन्होंने कहा था कि भारतीय वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है.

https://bnnbharat.com/no-government-bank/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संपूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए सभी फरियादियों का कराया गया कोविड-19 जांच

Next Post

पत्नी पर चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, हत्यारा पति गिरफ्तार

Next Post
पत्नी पर चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, हत्यारा पति गिरफ्तार

पत्नी पर चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, हत्यारा पति गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d