रांची: लातेहार जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जमुनियाडीह से बुधवार को टीपीसी नक्सली के सबजोनल कमांडर सुदेश उर्फ शशिकांत के दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार बीड़ी ओट व्यवसायियों से लेवी लेने के लिए नक्सलियों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है. डीएसपी अनूप बड़ाइक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके तहत टीपीसी के दो नक्सली गोविंद सिंह और उगदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
दोनों बीड़ी पत्ता के खलिहान में आग लगाने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके पास से तीन पर्चा, पोस्टर और किरोसिन तेल बरामद किया है.

