रांची: झारखंड के गैर राज्य असैनिक सेवा के तीन अफसरों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा में की गई है. इनकी नियुक्ति का आदेश भारत सरकार के कार्मिक विभाग के अवर सचिव पंकज गंगवार ने 17 फरवरी को जारी कर दिया. इन अधिकारियों में अजय नाथ झा, सतीश चंद्र चौधरी और कांत किशोर मिश्रा शामिल हैं. स्क्रीनिंग समिति ने प्रोन्नति के लिए इन अफसरों के नाम की अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग से की थी.

