रामगढ़: रामगढ़ जिले से होकर गुजरने वाली रांची पटना मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के चुटुपालू घाटी में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर हो गई.
जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. बताया गया है कि ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की घटना में सड़क जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

