BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले किया सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो किया वायरल

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले किया सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो किया   वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: पांच दिन पहले भीनमाल क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप की घटना पर हुआ हंगामा अभी थमा नहीं था कि अब एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भाद्राजून पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने मिलकर चार माह पहले सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसका वीडियो वायरल कर दिया.

आरोपी चार दूसरी लड़कियों से उनकी दोस्‍ती कराने को लेकर लड़की पर दबाव डाल रहे थे. ऐसा नहीं करने पर इन्‍होंने उसके साथ दुष्‍कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर रिपोर्ट दी. इसके बाद भाद्राजून पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया है. साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि 4 माह पहले वह बकरियां चराने गोचर की तरफ गई थी. वहां पर उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 4 माह तक आरोपियों के पास उसका अश्लील वीडियो होने के डर से उसने परिजनों के सामने भी घटना का जिक्र नहीं किया और चुप रही, लेकिन अब आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इसके बाद उसने परिजनों के साथ पुलिस को रिपोर्ट दी.

चाकू दिखाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि दो आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया. इसके बाद उसे खींचकर झाड़ियों में ले गए और तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

चार अन्य लड़कियों से दोस्ती करवाने के लिए बनाते रहे दबाव

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के दौरान मोबाइल में वीडियो भी बनाया. इसके बाद आरोपी पीड़िता को चार अन्य लड़कियों को लाने और घर पर बात बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे. अब आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने एसपी के समक्ष पेश होकर थाने में रिपोर्ट दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 युवकों ने नवविवाहिता से किया गैंगरेप, तोड़ी नाक की हड्डी

Next Post

कांग्रेस किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही है इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

Next Post
कांग्रेस किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही है इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

कांग्रेस किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही है इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d