BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रुपेश कुमार सिंह के हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बिहाल पुलिस की अलग-अलग इकाईयां इस मामले की जांच में लगी हुई हैं. अब पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है.

ताजा सूचना के अनुसार एसआईटी ने देर रात जहानाबाद और छपरा में छापे मारे हैं. इन स्थानों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने पहले ही मामले का जहानाबाद से लिंक होने का शक जताया था. साथ ही आसपास के कई राज्यों में भी छापेमारी हो रही है.

इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस हेडक्वार्टर के तीन आईपीएस, आईजी, एसएसपी से लेकर 60 अन्य अधिकारियों की टीम लगी हुई है. अलग-अलग टीमें भीन्न थ्योरीज पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही अब कुछ करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

अब एसआईटी का दावा है कि पिछले 48 घंटों में जो जांच हुई है उससे हत्याकांड की गुत्थी खुल सकती है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ ठेस सुराग हाथ लगे हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है. जहानाबाद से ही मामला सुलझाने के संकेत पुलिस ने दिए हैं.

गौरतलब है कि रुपेश घटना के दिन एयरपोर्ट से घर लौटे थे. बिल्डिंग के सामने ही गेट पर जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी उनपर हमला हुआ. दो हमलावरों ने पहले दूर से गोली चलाई और फिर उनके करीब जाकर जैसे बंदूक ही खाली कर दी. उनके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले थे.

इस घटना के बाद से बिहार की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री नितीश कुमार खुद इस मामले में हर रोज रिपोर्ट ले रहे हैं. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक मामला सुलझा लेती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 343 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 14 हजार के करीब

Next Post

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड कराया खाली, 15 किसानों को लिया हिरासत में

Next Post
दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड कराया खाली, 15 किसानों को लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी ग्राउंड कराया खाली, 15 किसानों को लिया हिरासत में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d